WhatsApp Icon

अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ घिनौना काम करने वाला गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर स्वयं की नाबालिक पुत्री के साथ गलत काम करने वाला वाँछित अभियुक्त (पिता) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के क्रम में शनिवार को थाना टाण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 12/24 धारा 376(2) च आईपीसी व 5 ठ/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त 45 वर्षीय सतीष कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामप्रताप वर्मा निवासी ग्राम मुस्तफाबाद बिहरोजपुर थाना टाण्डा को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त के गाँव मुस्तफाबाद बिहरोजपुर थाना को0 टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर से समय 12.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, संदीप कुमार राय, सोनी, मोहित कुमार, आशीष शुक्ला शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी अपनी ही नाबालिग बालिका के साथ गलत काम करता था जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कठोर कार्यवाही किया है।

अन्य खबर

एसपी प्राची सिंह का ‘एक्शन मोड’ जारी! त्वरित सुनवाई और न्याय से बढ़ा फरियादियों का भरोसा, प्रतिदिन सीओ और थानेदारों की ऑनलाइन समीक्षा

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

मां-बाप और नानी को खोकर बेसहारा हुईं दो बहनें; मुख्यमंत्री तक पहुंची फरियाद तो जागा प्रशासन—अब हर महीने मिलेगा सरकारी सहारा

error: Content is protected !!