WhatsApp Icon

समाजसेवी बरकत अली की मुहिम हुई सफल – सोशल मीडिया के सहारे हुई मृतक की पहचान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत सोमवार की सुबह 05 बजे अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 03 यार्ड नंबर 05 पर एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर अकबरपुर द्वारा बतौर मेमो थाना जीआरपी अकबरपुर को दिया गया था। लावारिश युवक की शिनाख्त हेतु समाजसेवी बरकत अली द्वारा सोशल मीडिया और मुहिम चलाई गई जिससे मृतक की पहचान की जा सके।

सोशल मीडिया पर फोटो देखकर मृतक के चचेरे भाई उपनिरीक्षक इनामुल्लाह खां से संपर्क किया और बताया कि 32 वर्षीय मृतक का नाम दयाशंकर यादव पुत्र स्वर्गीय विमल यादव निवासी दुल्हुपुर मसौड़ा थाना काटा जनपद अंबेडकरनगर का रहने वाला है। लावारिसों की पहचान करने में कांस्टेबल धनेश कुमार गुप्ता ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके चचेरे भाई दीप नारायण यादव को सुपुर्द कर दिया।
बहरहाल समाजसेवी बरकत अली द्वारा लावारिश शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर चलाई गई मुहिम सफल हुई जिसके लिए उन्हें बधाइयां मिल रही है।

अन्य खबर

तनाव-अवसाद को नजरअंदाज न करें, समय पर मदद लें: मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम का संदेश, राजयोग से सिखाया मन को शांत रखने का मंत्र

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचीं पत्नी समेत दो महिलाएं भी झुलसीं

टाण्डा पालिका में मचा हंगामा! वेतन को तरसे सैकड़ों सफाई कर्मी, ईओ को थमाया 11 सूत्रीय मांगपत्र

error: Content is protected !!