WhatsApp Icon

बार एसोसिएशन अम्बेडकरनगर चुनाव 2026: सुनील यादव बने अध्यक्ष, अनिल वर्मा ने सचिव पद पर दर्ज की शानदार जीत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। बार एसोसिएशन अम्बेडकरनगर के वर्ष 2026 के चुनाव में अधिवक्ताओं ने अपने नए नेतृत्व का चयन कर लिया। अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 566 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि सचिव (मंत्री) पद पर अनिल वर्मा ने 625 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पराजित करते हुए जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें सुनील कुमार यादव को सर्वाधिक 566 मत मिले। संजय त्रिपाठी 457 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं अनिल द्विवेदी को 233, मोहनलाल को 215 तथा योगेंद्र प्रताप सिंह को 21 मत प्राप्त हुए।

सचिव (मंत्री) पद पर मुकाबला आठ प्रत्याशियों के बीच हुआ। अनिल वर्मा ने 625 मत प्राप्त कर निर्णायक जीत दर्ज की। राजनारायण गिरी 375 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि विनय कुमार तिवारी को 228, सुधांशु को 97, महावीर को 60, देवतादिन गौड़ एवं संगम लाल को 36-36 तथा राकेश चतुर्वेदी को 10 मत प्राप्त हुए।

मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं सचिव अनिल वर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। दोनों पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बार एसोसिएशन की गरिमा, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!