WhatsApp Icon

बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का प्रयास – स्थानीय लोगों ने दिया सूझबूझ का परिचय

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एक तरफ पुलिस भर्ती परीक्षा में जहां पूरा प्रशासन जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ अराजकतत्वों द्वारा माहौल खराब करने के उद्देश्य से बाबा साहब की प्रतिमा को निशाना बना कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया हालांकि स्थानीय लोगों ने सूझबुझ का परिचय दिया और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को सही करा दिया गया।

गत दिनों कटेहरी विधान सभा के इब्राहिमपुर में बाबा साहब की प्रतिमा को लेकर एक विशेष समाज को नाराज़ करने का प्रयास किया गया था और अब कटेहरी ही विधान सभा क्षेत्र के अहिरौली थाना के ग्राम हृदयपूर गाँव में बाबा साहब की प्रतिमा को निशाना बनाया गया है। गाँव में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के सर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना से विशेष समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंचे अहिरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए स्थानीय लोगों से सामंजस बना कर प्रतिमा को सही कराया गया।
बहरहाल एक तरफ पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में प्रशासन जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने का असफल प्रयास भी किया गया। ज्ञात रहे कि पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा माहौल खराब करने वालों को पूर्व में ही सख्त चेतावनी दी जा चुकी है।

अन्य खबर

पीडीए चौपाल से सपा का चुनावी बिगुल: नसीमुद्दीन बोले—‘जनता चाहती है बदलाव’, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान

अग्निकांड पीड़ितों को सहारा देने पहुंचे ओपी राजभर, लेकिन बयानबाजी से मचा सियासी धमाका; अखिलेश से लेकर AIMIM तक पर बरसे, गाज़ी बाबा पर भी अभद्र टिप्पणी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेलों का शुभारंभ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.