WhatsApp Icon

बाबा घूरनशाह की मज़ार के अंदर रखी भारी चन्दा की पेटी चोरी – बेमानी साबित हुआ सीसीटीवी कैमरा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा में स्थित प्रसिद्ध कब्रिस्तान बाबा घूरन शाह की मज़ार के अंदर रखी हुई पुरानी व भारी भरकम चंदा की पेटी को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रात के अंधेरे व कोहरा का फायदा उठाते हुए मोटी ज़ंज़ीर को कटर मशीन से काटकर एक कुंतल से अधिक वजनी दान पेटिका को उठा ले गए। 15 फरवरी को हुई उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लेकिन घने कोहरे के कारण चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। बाबा घूरन शाह कब्रिस्तान व मज़ार कमेटी के मो.अजमल द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। कब्रिस्तान के आसपास एवं चौराहा पर लगा सीसीटीवी कैमरा बेमानी साबित हो रहा है। घूरन शाह बाबा की मज़ार के अंदर वर्षों से रखी काफी वजनी दान पेटिका के चोरी होने की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!