अम्बेडकरनगर: कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के बेल्दहां (पूरा विश्राम) की है जहां संचालित एक ईंट भट्ठा पर परिवार के साथ काम करने वाले नेवादा बिहार निवासी संदीप मांझी ने आने पिता अनिल मांझी की फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात्रि की है। आरोपी शराब के नशे में था और हत्या कर वहीं शव के पास बैठ गया। सूचना पर पहुंची टांडा कोतवाली पुलिस ने जहां आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया वहीं शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलयुगी पुत्र द्वारा पिता की हत्या करने की घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
कलयुगी पुत्र ने फावड़े से अपने ही पिता की लिया जान – गिरफ्तार





