WhatsApp Icon

अयोध्या जनपद सीमा पर बने स्वागत द्वार का आला अधिकारियों ने निरीक्षण कर दिया कई दिशा निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तहसील तिराहा अकबरपुर, फुब्बारा तिराहा शहजादपुर तथा जनपद अंबेडकरनगर के बॉडर थाना अहिरौली के पास जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी तथा तहसीलदार के साथ साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री अविनाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया जाय। तथा दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं को विश्राम की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को ठहरने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि बॉर्डर पर जो भी आमजन आए उनसे अच्छी बातचीत करके वापस करते हुए उन्हें घर पर ही पूजा पाठ करने के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि आप सब यहीं पर विश्राम करें। उन्होंने अयोध्या न जाने के लिए अनुरोध किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाने हेतु जनपद के बॉर्डर पर पुलिस के जवानों को तैनात किए गए है।अयोध्या जाने वाले सभी रास्तों को बॉडर को सील कर दिया गया तथा वहां पर पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बॉर्डर पर स्वागत गेट भी लगाया गया है।

अन्य खबर

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां, चीख-पुकार से दहला गांव; मौत का रहस्य बरकरार

टावर से लाखों की बैटरी उड़ाने वाले गिरोह पर अलीगंज पुलिस का शिकंजा! लाखों की बैट्री के साथ दो गिरफ्तार

error: Content is protected !!