WhatsApp Icon

अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा से बाज़ारों में बढ़ी रौनक – धार्मिक सामग्री खरीदने वालों की भीड़

Sharing Is Caring:

अयोध्या में आगमी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जैसे-जैसे यह दिन नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे हर तरफ का माहौल भी भक्तिमय होता जा रहा है। प्रदेश सहित पूरे देश के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में भी हलचल बढ़ गई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वीएचपी, बजरंग दल और बीजेपी आदि संगठनों के कार्यकर्ता आगमी 22 जनवरी को माहौल को महोत्सव बनाने में लगे हुए हैं। उनके कार्यकर्ता पूरे देश के कोने कोने में लगातार आयोध्या से आए ‘अक्षत’ का घर-घर वितरण कर लोगों को निमंत्रण दे रहे है। इसके अलावा, इस दिन लागभग सभी जनपदों में छोटे-बड़े मिलाकर सैकड़ों कार्यक्रम होने की संभावना है। मंदिरों में सुंदर कांड, भजन संध्या, प्रसाद वितरण आदि भक्तिमय कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा, अपने परिसरों व विभिन्न स्थानों पर भी सुंदर कांड और अन्य कार्यक्रम हो रहे हैं।
बाजार में राम नामी गमछे व झंडों की बाजारों में मांगें भी बढ़ती जा रही है जिससे करोड़ों के कारोबार होने की उम्मीद जगी है। धार्मिक सामग्रियों की मांग बढ़ने से निर्माता काफी खुश नज़र आ रहे हैं वहीं खुदरा बाज़ारों की भी रौनक बढ़ गई है। 22 जनवरी को सभी धार्मिक स्थलों, घरों व अन्य स्थलों पर दीप जला कर खुशियां प्रकट करने का आह्वान किया गया है।

अन्य खबर

नवरात्रि पर अलर्ट मोड में प्रशासन! डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने किया पैदल मार्च, दुर्गा पंडालों का लिया जायजा

त्योहारों में ही क्यों बिजली विभाग की रोस्टिंग? 24 घंटे आपूर्ति के सरकारी दावों पर उठे सवाल, सेवागंज क्षेत्र में रोजाना 6 घंटे कटौती का दावा

पांच दिन पहले घर में गूंजी थी बेटे की किलकारी, छठे दिन उजड़ गया सुहाग! सड़क हादसे में सर्राफा कारोबारी की मौत से मचा कोहराम, नवजात के सिर से उठा पिता का साया

error: Content is protected !!