WhatsApp Icon

पुलिस ने दीवार तोड़कर निकाला शराब के सेल्समैन का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: देर रात को देशी शराब की दुकान में सेल्समैन ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। दुकानदारों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीवार काटकर युवक के शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशनाई के चक्कर में इवके द्वारा फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त करने कक चर्चाएं क्षेत्र में है।

बताते चलें इब्राहीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकुआपुर देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करने वाला रवि पुत्र स्वर्गीय बृजनाथ ने देर रात को देशी शराब की दुकान के अंदर दरवाजा को बंद करके संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लागकर आत्महत्या कर लिया। फूलपुर निवासी रवि अपने पिता का इकलौता बेटा था जबकि उसकी एक बहन बहु है। रवि के पिता की कोविड-19 के दौरान पहले ही मृत्यु हो चुकी है। रवि का शव पंखे से मफलर के सहारे लटकता हुआ मिला। सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात सवा दस बजे के आसपास रवि किसी लड़की से बात कर रहा था जिसके बाद वह फाँसी पर लटककर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से बात करते हुए फाँसी लगाई क्योंकि प्रेमिका ने अन्य लोगों को फोन कर बताया कि रवि फाँसी लगा रहे हैं, उसे बचा लो। ग्रामीणों ने रवि को बचाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा बंद होने के चलते बचाने में असमर्थ रहे। सूचना पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस ने दीवार काटकर युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि तफ्तीश जारी है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
बहरहाल प्रेम प्रसंग में पड़े रवि का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला जिसकी क्षेत्र में चर्चाएं हो रही है।

अन्य खबर

1200 वोटर वाले बूथों पर चलेगा निर्वाचन आयोग का डंडा! विधानसभा चुनाव से पहले बूथों के पुनर्गठन की तैयारी तेज

जहरीली चाय पिलाकर लूटने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा; 20 हजार के इनाम से नवाजी गई इब्राहिमपुर पुलिस टीम!

उधारी के रुपये मांगने पर खूनी हमला, 81 वर्षीय वृद्धा की मौत; चार गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में

error: Content is protected !!