लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने दिलाई सदस्यता, किछौछा के खानवादे अशरफिया से रखते हैं ताल्लुक
अम्बेडकरनगर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में मिशन-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में मुस्लिम समाज की बुलंद आवाज़ माने जाने वाले प्रसिद्ध मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद मकसूद अशरफ (अरशद मियां) ने शनिवार को एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण कर ली। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होते ही प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने सैय्यद मकसूद अशरफ (अरशद मियां) को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रवक्ता घोषित कर दिया है।
मूल रूप से अम्बेडकरनगर के किछौछा निवासी अरशद मियां राष्ट्रीय टीवी चैनलों की बहसों में मुस्लिम समाज का पक्ष बेबाकी और मजबूती से रखने के लिए जाने जाते हैं। उनका संबंध खानवादे अशरफिया से है तथा सैय्यद गौस अशरफ (गौसी मियां) उनके भाई हैं।
सदस्यता कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर इरफान, ताबिश बेग, मोहम्मद शब्बीर समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेश सचिव मुराद अली और जिलाध्यक्ष दस्तगीर अहमद अंसारी ने कहा कि अरशद मियां के पार्टी में शामिल होने से एआईएमआईएम को वैचारिक और संगठनात्मक मजबूती मिलेगी तथा मिशन-2027 में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा।





