WhatsApp Icon

बुनकर नगरी टाण्डा का नाम रौशन करने वाले अर्सलान को मिल रही है बधाइयां, जानिए कारण

Sharing Is Caring:

SSC CGL परीक्षा 2024 पास करने के बाद अर्सलान को केंद्रीय पासपोर्ट कार्यालय में सहायक पद पर मिली पहली तैनाती

अम्बेडकरनगर: एसएससी सीजीएल अर्थात कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 को पास करने वाले टाण्डा नगर के मोहल्लाह सकरावल पूरब निवासी मोहम्मद अर्सलान पुत्र मो.अकरम को केंद्रीय पासपोर्ट कार्यालय (विदेश मंत्रालय) में सहायक पद पर पहली तैनाती मिली है। विदेश मंत्रालय में अपना स्थान सुरक्षित करने वाले अर्सलान व उनके परिजनों को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

बुनकर परिवार में जन्मे मो.अर्सलान ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा आदर्श जनता इंटर कालेज टाण्डा से किया है और बीबीडी लखनऊ से बी.टेक की उपाधि प्राप्त किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने के साथ अर्सलान ने एसएससी सीजीएल 2024 में भी प्रयास किया और सफलता की ऊंचाइयों को छूते हुए विदेश मंत्रालय के केंद्रीय पासपोर्ट कार्यालय में सहायक पद पर आसीन हो गए। मो. अर्सलान के भाई शम्सुल लका विद्युत विभाग में अवर अभियंता (जे.ई) पद पर बाराबंकी में कार्यरत हैं। बुनकर परिवार के शम्सुल लका ने विद्युत विभाग में अपना स्थान बना कर जहां बुनकर नगरी टाण्डा का नाम रौशन किया था वहीं अब उनके भाई ने भी केंद्रीय पासपोर्ट कार्यालय में अपना स्थान बना कर बुनकर नगरी टाण्डा को पुनः सम्मान दिलाने का काम किया है। टाण्डा नगर में खुशी का माहौल है और अर्सलान व उनके परिजनों को लगातार बधाइयां दी जा रही है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!