WhatsApp Icon

पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के अधिवक्ता पुत्र अर्पित वर्मा को लगातार मिल रही है बधाइयाँ – पढ़िए पूरी खबर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के अधिवक्ता पुत्र अर्पित वर्मा को लगातार बधाइयाँ मिल रही है। श्री अर्पित को सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के अनुमति से एडवोकेट अर्पित वर्मा को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जनपद के बहुप्रसिद्ध तहसील टाण्डा के विकास खंड बसखारी में पूर्व एमएलसी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा के घर जन्मे अर्पित वर्मा एडवोकेट ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण किया एवं दिल्ली विवि से ही विधि की पढ़ाई पूर्ण कर वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में वकालत कर रहे हैं। इससे पहले भारत देश के सर्वोच्च सदन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संसद में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में इनके विधिक सलाहकार के रूप में काम किया। वर्तमान में अर्पित वर्मा विकासखंड बसखारी के वार्ड नंबर 73 बढ़ियानी कलां से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।
श्री अर्पित हमेशा छात्रों, गरीबों,मजलूमों के हितों के लिए संघर्ष करते हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई गई देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साईकिल यात्रा में इन्होंने प्रदेश में हजारों किलो मीटर साईकिल चलाई है एवम् पार्टी द्वारा चलाए गए अन्य कार्यक्रमों में बड़ चढ़ के हिस्सा लेते रहे इनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व मंत्री/विधायक राम मूर्ति वर्मा, त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी अतहर खां, हीरालाल यादव, मो.एबाद, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, पूर्व प्रमुख विजय वर्मा, मुसाब अजीम, सैय्यद कसीम अशरफ, शेषकुमार वर्मा, उत्तम चौधरी, विधानचंद्र चौधरी, अखिलेश यादव, संदीप वर्मा,सिद्धार्थ मिश्र, एडवोकेट हैदर अब्बास, शाद सिद्दीकी, प्रद्युमन यादव, अंकुश पटेल, मो सईम, अंकित वर्मा, राम फूल गौतम, निखिल जैसवाल, विनोद कन्नौजिया, संजय गुप्ता, इंद्र देव मौर्य, विनय चौधरी,प्रकाश चंद्र पटेल,संतोष यादव,रणदीप वर्मा, प्रमोद चौरसरिया, फूलचंद वर्मा,आत्मा मौर्य,मो अहमद, मो.परवेज,शिखर वर्मा एवं अन्य सामाजिक लोगो ने बधाई दिया है।

अन्य खबर

Klirr: The Sound of Strategy – A Deep Dive into the Brand’s Unique Player Experience

पशु आरोग्य शिविर में 252 पशुओं का मुफ्त इलाज, पशुपालकों को बीमारी से बचाव के बताए उपाय

मताधिकार की सुरक्षा को लेकर सपा छात्रसभा का प्रदर्शन, ज्ञानेश्वर कुमार का पुतला फूंका

गूगल पर Soochna News की बहुत सारी कॉपी वेबसाइट बन गई है तो आप ध्यान से Google पर SoochnaNews.in सर्च और SoochnaNews.in की इसी वेबसाइट को ओपन करें |

error: Content is protected !!