WhatsApp Icon

सीसीटीवी में कैद हुई अपहरणकर्ता की तश्वीर, बच्ची को उठाने का प्रयास विफल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टांडा में अंधेरा का फायदा उठा कर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक मासूम बच्ची को अपहरण करने का प्रयास किया गया हालांकि बच्ची के चीखने चिल्लाने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया जबकि उसकी पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों में पुलिस को लिखित सूचना देते हुए घटना से अवगत कराया और उक्त आरोपी की पहचान कर कठोर कार्यवाही की मांग किया है।

टाण्डा नगर क्षेत्र के मीरानपुरा निकट डॉक्टर अब्दुल समद के पास गत 18 दिसंबर की रात्रि लगभग 07 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोटी बच्ची को चॉकलेट देने के नाम पर साथ में लिया और लेकर एक गली की तरफ जाने लगा लेकिन बच्ची चीखने चिल्लाने लगी तो अपहरणकर्ता भय वश फरार हो गया। उक्त पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित बच्ची के पिता मेराज अहमद ने टांडा कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित जानकारी देते हुए बच्चियों की सुरक्षा की चिंता व्यक्त किया तथा आरोपी युवक की शिनाख्त कर उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग किया है।

अन्य खबर

बेरोजगारों के लिए बड़ा मौका! आलापुर में 27 तो टांडा में 30 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

मुबारकपुर में रात 1 बजे तक चला विसर्जन, 50 दुर्गा प्रतिमाएं सरयू में विसर्जित; चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

error: Content is protected !!