WhatsApp Icon

एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा घूसखोर लेखपाल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एंटी करप्शन टीम ने घूसखोर लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। भूमि सीमांकन के बदले किसान से अवैध धन लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर तहसील व मालीपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर दरियापुर गांव के निवासी महावीर ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत दर्ज कराया था कि क्षेत्रीय लेखपाल रामजस द्वारा भूमि चिन्हांकन के नाम पर उससे अवैध धन की मांग की जा रही है। एंटी करप्शन टीम द्वारा जाल बिछा कर किसान के हाथों चार हज़ार रुपए लेखपाल को दिलाया और फिर रंगे हाथ गिरफ्तार कर मालीपुर थाना पर ले गई जहां नोट पर लगे केमिकल के कारण घूसखोर लेखपाल का हाथ लाल हो गया। सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित किसान महावीर की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार घूसखोर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अन्य खबर

दहियावर में आज निकलेगा जुलूस-ए-अमारी, देशभर से पहुंचेंगे उलेमा और अकीदतमंद; कई अंजुमनें करेंगी शिरकत

रियाज़ अहमद की 40वीं बरसी पर उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम, कुरआनख्वानी के बाद सजा भव्य जलसा, लंगरे आम में उमड़ी भीड़

नागपंचमी पर विधि-विधान से पूजन के बाद शुरू हुई लट्ठबाजी प्रतियोगिता

error: Content is protected !!