WhatsApp Icon

अमित जायसवाल बने “मनरेगा बचाओ संग्राम” के जिला कोऑर्डिनेटर

अम्बेडकरनगर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से अम्बेडकरनगर जनपद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व सशक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अकबरपुर अमित जायसवाल को जनपद का जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।


पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है कि अमित जायसवाल के नेतृत्व में जनपद में मनरेगा से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। अभियान के तहत मजदूरों को उनके अधिकार दिलाने, रोजगार की गारंटी सुनिश्चित कराने, लंबित भुगतान, काम की कमी और कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को नई दिशा देने वाला कदम बताते हुए कहा कि अमित जायसवाल के अनुभव और सक्रियता से “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान को जनपद में व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।
अमित जायसवाल ने जिला कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मनरेगा मजदूरों के हक की लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेंगे और गांव-गांव जाकर लोगों को अभियान से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है और यह अभियान उसी संघर्ष का हिस्सा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार कप्तान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी, राम कुमार पॉल, सुनील मिश्रा, अवधेश कुमार बबलू, गुलाम रसूल छोटू, हेमन्त यादव आदि ने बधाइयां देते हुए कहा कि इस फैसले से मनरेगा बचाओ संग्राम को काफी बल मिलेगा।

अन्य खबर

‘या मखदूम अशरफ’ की सदाओं के बीच परचम कुशाई से शुरू हुआ 640वां उर्स, किछौछा में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

“ज्ञान, शील और एकता” का संदेश लेकर निकली ABVP, 78वें स्थापना दिवस पर छात्रशक्ति को किया संगठित

5 लाख की दहेज की मांग… फिर ट्रेन से मौत! बेटी बोली—पिता को धक्का देकर मार डाला, पुलिस CDR के सहारे कर रही है जांच

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.