WhatsApp Icon

तीन दिवसीय अम्बेडकरनगर महोत्सव की तैयारियां तेज़, स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा अवसर

Sharing Is Caring:

राजकीय हवाईपट्टी अकबरपुर पर 22 से 24 फरवरी तक आयोजित होगा भव्य अम्बेडकरनगर महोत्सव कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर महोत्सव में जनपद के साथ–साथ प्रदेश एवं देश के जाने–माने गायक कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतियां

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अंबेडकर नगर विकास दिवस/महोत्सव की तैयारी बैठक आयोजित किया गया।


बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉक्टर सदानंद गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रस्तावित रूप रेखा एवं प्रत्येक विभाग को महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सौंपे गए दायित्वों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आगामी 22 से 24 फरवरी तक अंबेडकरनगर महोत्सव का आयोजन राजकीय हवाईपट्टी अकबरपुर में किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक दिन देश एवं प्रदेश तथा जनपद के जाने माने एवं अलग–अलग कलाकारों द्वारा अपनी कलाओं की प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक विभाग/अधिकारी को तत्काल महोत्सव की तैयारियों में लग जाने एवं समस्त तैयारियों को अपेक्षित समय में पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने ड्यूटी को ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए अंबेडकर नगर विकास दिवस/महोत्सव कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएं। जिलाधिकारी इस अवसर पर अंबेडकरनगर महोत्सव के संबंध में लगाई गई ड्यूटी के बारे में अधिकारियों से बिंदुवार चर्चा की गई और कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनपद अम्बेडकरनगर में हवाई पट्टी पर तीन दिवसीय अंबेडकरनगर विकास दिवस/महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 22, 23 व 24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रदेश और देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।बच्चों के लिए झूले, स्टाल, लोकल स्टाल, बच्चों का कार्यक्रम, मिनी मैराथन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें, साथ ही साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जायेगा ।
जनपद वासियों से अपील है कि अम्बेडकरनगर विकास दिवस /महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें, जिससे आयोजित होने वाले वॉलीबुड नाइट, भोजपुरी नाइट, स्थानीय कलाकारों तथा बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम को देख सकें तथा लगने वाले स्टालों का अवलोकन कर सकें। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार, डीएफओ डॉ उमेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!