WhatsApp Icon

अखिलेश जी, क्या इस तरह साकार होगा आपके पीडीए का सपना !

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सपनों को किया जा रहा है चकनाचूर, पीडीए से ए ग़ायब होने की चर्चाएं !!!

विशेष रिपोर्ट: पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक अर्थात पीडीए का नारा दे कर समाजवादी पार्टी सत्ता में काबिज होने का सपना देख रही है लेकिन अखिलेश यादव के कद्दावर नेता ही पीडीए से अल्पसंख्यक को ग़ायब कर पीडीए की धज्जियां उड़ा रहे हैं जिससे सवाल पैदा होने लगा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए वाला सपना इस तरह पूरा हो सकेगा।


बताते चलेंकि समाजवादी पार्टी के निर्देश पर अम्बेडकर नगर जनपद में भी पीडीए को मजबूत बनाने के लिए भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वाभिमान स्वमान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यकम पीडीए अर्थात पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक को एक जुट बना कर प्रदेश की सत्ता में काबिज होने के उद्देश्य से किया जा रहा है लेकिन उक्त कार्यक्रमों में कद्दावर नेताओं द्वारा अल्पसंख्यक विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को पूरी तरह नज़र अंदाज़ व दरकिनार किया जा रहा है।

अम्बेडकरनगर जनपद के सांसद लालजी वर्मा व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर आसीन हैं जबकि टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा व आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कमेटी में जनपद के चार कद्दावर नेताओं के शामिल होने से समाजवादी पार्टी के लिए अम्बेडकर नगर जनपद काफी महत्वपूर्ण है और समाजवादी पार्टी में मुस्लिम समाज को रीढ़ की हड्डी भी माना जाता है लेकिन सपा के स्वाभिमान स्वमान समारोह में मुस्लिम चेहरों को दरकिनार करने से पीडीए पर सवाल पैदा होने लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल सपा के राष्ट्रीय महासचिव अम्बेडकर नगर सांसद लालजी वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बैनरों पर एक भी अल्पसंख्यक स्पेशल मुस्लिम चेहरा नहीं नज़र आता है, दूसरी तरफ राष्ट्रीय महासचिव व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बैनरों पर भी एक भी अल्पसंख्यक विशेष कर मुस्लिम चेहरा नहीं नज़र आता है। सपा के राष्ट्रीय सचिव व आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त का भी यही हाल है, उनके बैनरों से भी “पीडीए” का “ए” गायब हो गया है हालांकि टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के बैनर पर नेताजी के अतिकारीबी जलालपुर निवासी स्व.अहमद हसन अंसारी का एक मात्र फ़ोटो नज़र आता है।

बताते चलेंकि अम्बेडकरनगर जनपद में स्व.अहमद हसन व टांडा विधायक रहे स्व.अजीमुलहक पहलवान सहित पूर्व एमएलसी अतहर खान, प्रदेश महासचिव अनीसुर्रहमान, प्रदेश सचिव मो. नदीम अंसारी, प्रदेश सचिव इंजीनियर एजाज अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मो.एबाद, प्रदेश सचिव मुसाब अजीम, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव हैदर अब्बास, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो.शाहिद एडवोकेट, मो.अकमल जुगनू, सैय्यद कसीम अशरफ, कलाम खान, मो.सईम, फैज़ान खान, मो.शाद सिद्दीकी, उसैद सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में सपा नेताओ व समर्थको का नाम है जो पीडीए के लिए संजीवनी साबित हो सकता है लेकिन कद्दावर नेताओं द्वारा अखिलेश यादव के पीडीए से ‘ए’ गायब कर पीडीए को मात्र ‘पीडी’ बनाने की मुहिम चलाई जा रही है जिससे बड़ा सवाल पैदा होता है कि क्या अल्पसंख्यक (मुस्लिम) को बैनर्स से हटा कर अखिलेश यादव के पीडीए का सपना पूरा हो सकता है और क्या सपा मुस्लिम को दरकिनार अथवा नज़रअंदाज़ कर सत्ता पर काबिज हो सकती है।

बहरहाल सवाल साफ है कि क्या पीडीए के बैनर्स से अल्पसंख्यक (मुस्लिम) का चेहरा हटा कर अखिलेश यादव पीडीए का सपना साकार कर सकेंगे। (आलम खान एडिटर की विशेष रिपोर्ट 8090884090)

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!