WhatsApp Icon

ड्यूटी से बढ़कर निभाया इंसानियत का फर्ज, ट्रैफिक पुलिस ने हार्ट अटैक पीड़ित अधिवक्ता को दिया नया जीवन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रतीक नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का भी परिचय है। इसका जीवंत उदाहरण सोमवार को अकबरपुर में देखने को मिला, जब ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता ने हार्ट अटैक से पीड़ित एक अधिवक्ता की जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर कचहरी से अपने घर पहितीपुर लौट रहे अधिवक्ता वरुण कुमार शुक्ला रोडवेज परिसर में अचानक सीने में तेज दर्द होने के बाद गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर और आरक्षी रामजन्म यादव तत्काल उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े।


दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना एक पल गंवाए एंबुलेंस की व्यवस्था कर अधिवक्ता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी, जिससे इलाज में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई। चिकित्सकों ने समय पर उपचार शुरू किया, जिसके चलते उनकी जान बच गई।
अधिवक्ता के परिजनों ने ट्रैफिक पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर मदद न करती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
यह घटना साबित करती है कि ट्रैफिक पुलिस केवल यातायात व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में आमजन के लिए सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाने वाली मित्र पुलिस भी है। अम्बेडकरनगर ट्रैफिक पुलिस का यह सराहनीय कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और खाकी के मानवीय चेहरे को उजागर करता है।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!