WhatsApp Icon

आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाली कथित ऑडियो वायरल, पत्रकार की पिटाई से आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हिन्दू मुस्लिम सौहार्द को बिगाड़ने वाली कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल ऑडियो टाण्डा विद्युत वितरण केंद्र पर तैनात एक अवर अभियंता की बताई जा रही है। दूषित मानसिकता वाली उक्त वायरल ऑडियो से सामाजिक कार्यकर्ताओं में रोष नज़र आ रहा है। कथित ऑडियो वायरल करने के आरोप में एक पत्रकार की पिटाई कर दिया गया। पीड़ित पत्रकार ने टाण्डा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गोहार लगाई है।


यूपी अर्बन पंचायती के टाण्डा संवाददाता वर्षिप टण्डन ने टाण्डा कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि बिजली विभाग के सोशल मीडिया पर जेई की वायरल ऑडियो भेजने के कारण उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की गई तथा कहा गया कि उनकी भांजी जिला जज है और डीएम के यहाँ मुकदमा लिखवा दूंगा तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।
बताते चलेंकि वायरल ऑडियो में धर्म देख कर काम करने एवं एक विशेष समुदाय को लूट लेने की बात कही गई है जो आपसी सौहार्द को बिगाड़ने और माहौल को खराब करने वाली बात है जिससे क्षेत्र के संभ्रांत सामाजिक कार्यकर्तओं में आक्रोश व्याप्त है।

अन्य खबर

मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग का दर्द कब होगा खत्म? 67% काम पूरा, फिर भी राहगीर बेहाल! डीएम ने लगाई फटकार

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

error: Content is protected !!