WhatsApp Icon

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित जिला इकाई पर उठा बड़ा सवाल – सोशल मीडिया पर बहस जारी

Sharing Is Caring:

कांग्रेस में आरएसएस की भरमार – जातिवाद से ग्रसित हैं जिलाध्यक्ष : इमरान गांधी

अम्बेडकरनगर: कांग्रेस की जिला कमेटी पर उनके ही जिला उपाध्यक्ष ने बड़ा सवाल खड़ा करते हुए जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है जिससे सोशल मीडिया पर बड़ी बहस चल रही है।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इमरान गांधी ने जिला कांग्रेस कमेटी पर आरोप लगाये हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी में आरएसएस मानसिकता वालों की भरमार हो गई है तथा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोग जातिवाद कायम करना चाहते हैं और विशेष रूप से मुस्लिम समाज के साथ उनका व्यवहार सही नहीं है।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इमरान गांधी ने अपनी थोड़ी बात फ़ेसबुक पर शेयर किया तो हड़कंप मच गया। श्री इमरान ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जातिवाद कायम करना चाहते हैं इसलिए मुस्लिम समाज को सोचने की जरूरत है।

श्री इमरान की पोस्ट पर कांग्रेस नेता शाहबाज़ गांधी ने कमेंट करते हुए कहा कि “Rss मुक्त भारत सिर्फ राहुल गांधी चाहते हैं और उन्ही की पार्टी में ज्यादातर लोग Rss युक्त कांग्रेस चाहते हैं इसलिए अंबेडकर नगर के मुसलमानों को सोचने की जरूरत है।”

श्री शाहबाज़ ने लिखा कि “जो कभी जिले का कार्यालय देखने तक नहीं आता उसको इस बिना पर बड़े पद पर रख दिया जाता है की वो rss विचारधारा का है। चुनाव में कुछ लोग कांग्रेस प्रत्याशी का सपोर्ट न करके दूसरे दल के लोगो का प्रचार करते थे वो भी आज बड़े पदों पर बैठ गए वाह भाई वाह”

बसपा नेता सैयद गौस अशरफ ने श्री इमरान को सलाह देते हुए लिखा कि “बहुजन समाज पार्टी की राजनीत करे ? बहुजन समाज का दलित समाज खासकर चमार समुदाय के लोग लोहे ही चट्टान की तरह खड़े मिलेगे ? और इस पार्टी मे मेहनत करने वालो की कदर है ? जो कभी प्रधान नही बन सकते थे उनको विधायक सासंद तक बना दिया है ?
रही बात कांग्रेस की तो इस पार्टी मे मनुवादी लोगो की भरमार है और वोह सभी आरएसएस के लोग है स्लीपर सेल की तरह बीजेपी के एजेंट कांग्रेस मे सपा मे भरे पड़े है ?
कुछ दिनो के लिए बसपा मे भी भर गये थे उसी के बाद से बसपा मे ग्रहण लग गया है था ?
अब बसपा से सफाई हुई है वैसे भी बसपा का एक सिद्धांत है बहुजन समाज के इतर जरा भी कोई इधर-उधर हुआ फौरन बाहर का रास्ता है ?
इस लिए मशविरा है की अगर आगे राजनीत करनी है तो बेहतर होगा बहुजन समाज पार्टी के प्लेटफार्म से करे वैसे खुद का फैसला जादा मुनासिब है ?”

श्री इमरान की पोस्ट के बाद कोई एआईएमआईएम में तो कोई बसपा में उन्हें राजनीति करने का न्यौता देता नज़र आ रहा है।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!