WhatsApp Icon

विधायक अभय कुमार सिंह ने किया उद्घाटन, ग्रामीण युवाओं में दिखा क्रिकेट का जोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से ए.एस.पी. विद्यापीठ, फखरपुर जलालपुर में आयोजित स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह परिवार कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को भव्य रूप से हुआ।


प्रतियोगिता का उद्घाटन अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधायक अभय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने विधायक से प्रतीकात्मक रूप से एक ओवर की गेंदबाजी कराकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत कराई, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता के पहले दिन मुकाबले दो शिफ्टों में खेले गए।
पहले शिफ्ट में अजईपुर और अमौली ग्रामसभा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर अजईपुर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अमौली की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजईपुर की टीम 8 ओवर में 9 विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी और अमौली ने यह मुकाबला 01 रन से जीत लिया। दूसरे शिफ्ट में बड़ेगांव और फखरपुर की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें बड़ेगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीण अंचल के युवाओं में खासा जोश और उत्साह बना हुआ है।

अन्य खबर

उम्मीद पोर्टल पर रिजेक्ट वक्फ संपत्तियों का डाटा 8 जून तक करें अपडेट : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

आवारा कुत्तों का आतंक: 6 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, 20 टांके लगाकर बचाने की जंग

सड़क किनारे तड़पता रहा युवक, मदद पहुंची तो जा चुकी थी जान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.