WhatsApp Icon

विश्व हिंदू परिषद के साप्ताहिक सत्संग समिति द्वारा 44वां निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर सम्पन्न

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के छज्जापुर में स्थित श्री झारखंड महादेव मन्दिर में अयोध्या आई हॉस्पिटल के कुशल डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क आंखों के ऑपरेशन का विश्व हिंदू परिषद के साप्ताहिक सत्संग समिति द्वारा 44 वां कैंप जिला संयोजक आलोक चौरसिया के संचालन व प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू व टाण्डा क्षेत्राधिकारी संजय तिवारी के करकमलों द्वारा भगवान राम के चित्र के सन्मुख दीप प्रज्ववलित कर शुभारम्भ किया गया।


जिले के विभिन्न गांवों बाजारों से आये माताओ बहनो व बुजुर्गों को अपने सम्बोधन में श्याम बाबू ने कहा कि विहिप 1964 से हिंदुओ के लिए सेवा, सुरक्षा, संस्कार के मूलमंत्र पर काम कर रही है सेवा के रूप में एकल विद्यालय, गौशाला, निःशुल्क राम कथा, भागवत कथा का प्रशिक्षण देकर धर्म का प्रचार प्रसार और उनके आय का स्रोत सहित देश धर्म समाज के हित में काम करने में साथ हिन्दू अपने धर्म से जुड़े मानविन्दुओ के साथ अपने संस्कार युक्त जीवन को जिये और परिवारिक एकजुटता के साथ रामजी के जीवन से प्रेरणा ले इसके लिए साप्ताहिक सत्संगों के द्वारा घर घर प्रयास करती है जिसका परिणाम देश ही नही दुनिया मे बदलाव दिख रहा है।
क्षेत्राधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि विहिप द्वारा लोगो को रोशनी बाटना एक पुनीत कार्य है मैं चाहता हूं इस तरह का प्रयास अन्य संगठनों को भी करना चाहिए और ऐसा तब होगा जब समाज के लिए काम करने वाले ऐसे संगठनों से लोग जुड़कर रहेंगे
उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम अपने जीवन काल मे सामाजिक ताना बाना को मजबूत बनाने का काम किया वह प्रयास का ही एक हिस्सा बनकर आज हमको काम करना चाहिए हमारा देश निश्चित अपने परम वैभव को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर 103 लोगो ने अपनी आँखों की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जांच में किसी को हाई शुगर,किसी को बीपी की शिकायत के कारण मात्र 23 लोगो को ऑपरेशन के पात्र पाए गए जिन्हें बस द्वारा अयोध्या भेजा गया जिन्हें ऑपरेशन कर कल फिर उसी बस टाण्डा वापस लाकर छोड़ने का काम किया जाएगा
इस व्यवस्था को संचालित करने में श्रीप्रकाश सिंह,आदित्य मौर्या, श्रीकृष्णा, बजरंगदल के नगर संयोजक सुमित गुप्ता, जयपाल मौर्या, सन्तोष खत्री, श्रीकान्त,ओम प्रकाश गुप्ता रहे।
शिविर में प्रमुख रूप से राम सूरत मौर्या,बराकेश सोनकर, राकेश गौड़,निःशु अग्रहरी, दिनेश मौर्या, गिरिराज, अभिषेक गुप्ता, जिला बौद्धिक प्रमुख दसरथ,अखिलेश श्रीवासत्व, अनुराग पांडे उर्फ मैकू, इंदजीत चौरसिया, सुभाष मांझी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!