अम्बेडकरनगर जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी करते हुए बताया कि 29 दिसम्बर को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
बताते चलेंकि जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर के द्वारा वर्ष 2022 हेतु जारी की गयी अवकाश सारणी में दिनांक 29.12. 2022 को गुरू गोबिन्द सिंह जयन्ती का अवकाश दर्शाया गया है, किन्तु जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2022 हेतु जारी अवकाश सारिणी में दिनांक 29.12-2022 को उक्त अवकाश नहीं दर्शाया गया है। अतएव जिलाधिकारी महोदय, अम्बेडकरनगर के द्वारा वर्ष 2022 हेतु जारी की गयी अवकाश सारिणी में दिनांक 29.12-2022 को गुरू गोबिन्द सिंह जयन्ती का अवकाश होने के कारण उक्त अवकाश जनपद के सभी राजकीय / अशासकीय/सहायता प्राप्त / वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक / संस्कृत विद्यालयों में घोषित किया जाता है।
गुरुवार को बन्द रहेगा सभी शिक्षण संस्थान – आदेश जारी
