WhatsApp Icon

तीसरे दिन तालाब से बरामद हुआ मासूम बच्चे का शव – उमड़ी भारी भीड़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दो दिन पूर्व रहस्यमय मय ढंग से गायब हुए मासूम बालक का शव गाँव के तालाब से बाढ़ राहत दल गोरखपुर की टीम ने बरामद किया। शव मिलने की सूचना पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शव को पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


नगर पंचायत जहांगीरगंज के नेवारी दुराजपुर गाँव निवासी मो.मेराज का 21 माह का मासूम मो.सालार शनिवार शाम में रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका व्यक्त की गई थी जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मासूम के रहस्यमय ढंग से लापता होने से आसपास के गाँव में खलबली मच गई थी। पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ, एडिशनल एसपी विशाल पांडेय, सीओ आलापुर,सीओ टाण्डा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जहांगीर गंज, आलापुर व राजेसुल्तानपुर पुलिस बल को गाँव में तैनात कर दिया गया था। रविवार को पूरे दिन सर्ज अभियान चला लेकिन लापता मासूम सालार का कोई सुराग नहीं लगा। गनवमे स्थित गहरे व बड़े तालाब में भी डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही थी जिसके कारण गोरखपुर से 26वीं पीएसी बटालियन बाढ़ राहत दल बुलाया गया। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बाढ़ राहत दल ने पूरे तालाब में सोमवार को विशेष सर्ज अभियान चलाया और अंततः शाम लागभग 3:30 बजे से तालाब से ही बालक का शव बरामद किया गया। मासूम बालक का शव बरामद होने की सूचना से भारी भीड़ जमा हो गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर एहतियातन आलापुर, जहांगीर गंज व राजेसुल्तानपुर पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में चर्चा है कि मासूम सालार की हत्या कर उसे तालाब में फेंक दिया गया था हालांकि शव पर कोई निशान ना मिलने के कारण अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वो तालाब में डूब गया था। बहरहाल पुलिस व परिजनों को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेज़ार है जिससे मामला स्पष्ट हो सकेगा।

अन्य खबर

22 मोहर्रम पर कटघर कमाल में निकलेगा जुलूस-ए-शोहदाए कर्बला, देशभर की अंजुमनों और नामचीन उलमा की होगी शिरकत

डीएम दरबार पहुंचा कथित किछौछा ‘पार्किंग टोकन विवाद’, श्रद्धालुओं से होती है तीखी बहस-आक्रोश

तीन दिन तक गरजी किसान हुंकार, आखिर झुका प्रशासन! 15 सूत्रीय मांगों पर मिला भरोसा, भाकियू ने दिया 7 दिन का ‘अल्टीमेटम’

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.