WhatsApp Icon

24 घंटा बाद भी नहीं मिला मासूम – अपहरण का मुकदमा दर्ज – भारी पुलिस बल तैनात

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शुक्रवार देर शाम से संदिग्ध हालत में लापता मासूम बालक का 24 घंटा बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सका है। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने परिजनों को ढांढस बंधवाया तथा आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। गाँव मे स्थित एक तालाब पर भी पुलिस की नज़र बनी हुई है।


मामला नगर पंचायत व थानाक्षेत्र जहांगीरगंज के नेवारी बाजार के नेवारी दुराजपुर का है जहां के निवासी हाजी कमरुज्जमा का 21 माह का पोता मो.सालार पुत्र मो.मेराज बीते शुक्रवार की शाम लागभग 4:30 बजे से अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया जिसकी तलाश देर रात्रि तक एवं शनिवार पूरे दिन की गई मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दिया गया जिसके बाद जहांगीरगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पहुंच कर जांच शुरू किया। परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका व्यक्त किया जा रहा है जबकि घर के पास स्थित तालाब में भी डूबने की आशंका प्रकट की जा रही है। एडिशनल एसपी विशाल पांडेय, आलापुर सीओ व आरबी सिंह, टाण्डा सीओ संजय तिवारी सहित जहांगीर गंज थानाध्यक्ष, आलापुर प्रभारी निरीक्षक, राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष मय पुलिस बल के मौजूद रहे। किसी अनहोनी की आशंका पर परिक्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शनिवार रात्रि में पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया है।

थानाध्यक्ष जहांगीर गंज प्रदीप सिंघम बताया कि लापता बालक के पिता मो.मेराज की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के घर के पास स्थित तालाब में डूबने की आशंका है लेकिन पानी अधिक होने के कारण तलाश करने में परेशानी हो रही है। पीड़ित के परिजनों से भेंट कर सांत्वना देने वालों की भी काफी भीड़ उमड़ रही है।

अन्य खबर

शपथ ग्रहण समारोह में टाण्डा विधायक ने अधिवक्ताओं का जीता दिल; हॉल, शौचालय और दो एसी की सौगात, सराहना

मां-बाप और नानी को खोकर बेसहारा हुईं दो बहनें; मुख्यमंत्री तक पहुंची फरियाद तो जागा प्रशासन—अब हर महीने मिलेगा सरकारी सहारा

बार चुनाव का बिगुल बजते ही तेज हुई सियासी जंग! पहले ही दिन 8 अधिवक्ताओं ने ठोकी ताल, 11 सितंबर को होगा फैसला

error: Content is protected !!