WhatsApp Icon

श्रवण क्षेत्र धाम में 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रवण क्षेत्र धाम, देव दीपावली पर श्रद्धा, संस्कृति और आस्था का संगम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर श्रवण क्षेत्र धाम में भव्य “श्रवण क्षेत्र धाम महोत्सव” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। देव दीपावली के अवसर पर सम्पूर्ण श्रवण धाम क्षेत्र 21,000 से अधिक दीपों की रौशनी से आलोकित होकर दिव्यता और आस्था का अद्भुत संगम बन गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय एवं विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। दीप प्रज्ज्वलन से पूर्व सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने श्रवण क्षेत्र धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान की आराधना के साथ देव दीपावली का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन में स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा स्थानीय जनसामान्य ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे संपूर्ण श्रवण क्षेत्र दिव्य प्रकाश से नहाया हुआ प्रतीत हुआ। भक्ति और उत्सव के इस वातावरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रवण धाम की पवित्र भूमि को आलोकित किया। महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की गई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रवण क्षेत्र धाम महोत्सव न्यास के अध्यक्ष एवं संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष डॉ. अनुपम पांडेय का विशेष योगदान रहा। भव्य दीपोत्सव के इस आयोजन ने न केवल श्रवण क्षेत्र धाम की धार्मिक गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि जिले के सांस्कृतिक जीवन में भी एक नई ऊर्जा का संचार किया।

अन्य खबर

खबर का असर: दहेज उत्पीड़न मामले में पति, ससुर, देवर और नंदोई पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

1000 बेटियों का कन्यादान… अब IAS-PCS बनाने का संकल्प! धर्मवीर सिंह बग्गा का बड़ा ऐतिहासिक ऐलान

सरपत की झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव; इलाके में सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.