WhatsApp Icon

14 टेबलों पर 31 राउंड में 56 कर्मियों के सहारे संपन्न होगी मतगणना, डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 277 कटेहरी विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के साथ मतगणना स्थल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण में समस्त तैयारियां पूर्ण पाई गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 277 कटेहरी विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना कुल 14 टेबलों पर 31 राउंड में संपन्न होगी। इस हेतु कुल 56 कार्मिक लगाए गए हैं। मतगणना कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जाएगा। मतगणना की तैयारी के दृष्टिगत सुरक्षा के व्यापक इंतेज़ाम किए गए हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना के विभिन्न टेबलों, मीडिया सेंटर आदि में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे सहित सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

जलालपुर में महाअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे दुर्गा पंडाल; डांडिया पर झूम उठे बच्चे

अम्बेडकरनगर की सियासत में भूचाल! भाजपा जिलाध्यक्ष पर युवा नेत्री के गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल, चुनावी माहौल में मची हलचल

खेत में पति-पत्नी के मिले शव, इलाके में सनसनी! जंगली जानवर के हमले की आशंका

error: Content is protected !!