WhatsApp Icon

कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में 18 जनवरी तक अवकाश घोषित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: वर्तमान ठण्ड एवं शीत लहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य हित के दृष्टिगत समस्त शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों में कक्षा पूर्व प्राथमिक के साथ ही कक्षा 01 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 18 जनवरी तक शिक्षण कार्य बन्द रहेगा।

उक्त आदेश जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने करते हुए बताया कि जिन विद्यालयों में प्रैक्टिकल व प्री बोर्ड परीक्षा संचालित है, उन विद्यालयों में विद्यार्थियों को कक्षा में ही बैठाकर परीक्षा कराया जाय। बाहर व खुले में विद्यार्थियों को कदापि नहीं बैठाया जायेगा। विद्यार्थियों को ठण्ड से बचाव हेतु प्रत्येक कक्षा में तापमान सामान्य बनाये रखा जाय, जिसके लिए आवश्यक व्यवस्थायें विद्यालय प्रबन्धन द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। जहाँ सम्भव हो वहाँ विद्यालय प्रबन्धन द्वारा कक्षाओं का संचालन आनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है। जिलाधिकारी ने उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश जारी किया है।

अन्य खबर

टावर से लाखों की बैटरी उड़ाने वाले गिरोह पर अलीगंज पुलिस का शिकंजा! लाखों की बैट्री के साथ दो गिरफ्तार

नवरात्र में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर पुलिस का पहरा, टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम की पैनी नजर

नवरात्रि पर अलर्ट मोड में प्रशासन! डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने किया पैदल मार्च, दुर्गा पंडालों का लिया जायजा

error: Content is protected !!