WhatsApp Icon

महा रुद्राभिषेक की सफलता पर पंडित राकेश मिश्रा ने जताया आभार, अतिथियों व श्रद्धालुओं को दिया धन्यवाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। पवित्र सरयू तट किनारे प्राचीन ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी के निकट नटराज परिसर में सम्पन्न हुए भव्य महा रुद्राभिषेक कार्यक्रम की सफलता पर पंडित राकेश मिश्रा ने सभी अतिथियों, यजमानों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भगवान आशुतोष एवं वीर अंजनीपुत्र हनुमान जी की कृपा से 108 पार्थिव शिवलिंगों का 108 यजमानों द्वारा अभिषेक विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा नटराज परिसर मंत्रोच्चार और भक्ति के वातावरण से गूंज उठा।

पंडित राकेश मिश्रा ने विशेष रूप से प्राचीन हनुमान जी (अहिमर्दन पातालपुरी) के मुख्य सेवादास एवं कपिश्वर वैदिक गुरुकुल के संस्थापक डॉ. विवेक टांगड़ी, पूर्व विधायक श्रीमती संजू देवी, पुलिस अधिकारी हरेन्द्र जी, एसडीएम टांडा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा एवं अलीगंज सहित कार्यक्रम में पहुंचे सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि अतिथियों द्वारा उनके द्वारा माता-पिता श्री खजांची लाल शास्त्री जी के आशीर्वाद से संकलित पुस्तक ‘शिवार्चन पद्धति’ का विमोचन किया गया, जो उनके लिए विशेष गौरव का क्षण रहा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इसके लिए वह सभी के प्रति कोटिशः आभार एवं हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

अंत में उन्होंने बाबा भोलेनाथ और वीर हनुमान जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, यजमानों एवं सहयोगियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल बना रहे।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!