WhatsApp Icon

बहन बेटियों पर बुरी नजर रखने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही : जिलाधिकारी

Sharing Is Caring:

डीएम की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी की बैठक सम्पन्न

116 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के 76 350 छात्र छात्राएं देंगे परीक्षा

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 के सुचारु संचालन की व्यवस्था में परीक्षा केन्द्रो के केन्द्र व्यवस्थापक गण, जोनल/सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट गण के साथ राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में परीक्षा की तैयारी बैठक आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ किया गया। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि हाई स्कूल में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 39177 तथा इंटरमीडिएट में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 37173 है। जनपद में कुल 116 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न किया जाएगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा को सकारात्मक माहौल में संपन्न कराया जाए। परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पीने के लिए स्वच्छ पानी व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री अविनाश द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक एवं सत्यनिष्ठा के साथ करें। परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों के कक्षों में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिलाधिकारी ने कहा कि बहन बेटियों पर बुरी नजर रखने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित विभाग अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

महादेवा घाट पर डीएम-एसपी का पहरा, सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजा कर्तव्य और शौर्य का संकल्प, एसपी प्राची सिंह ने किया शस्त्र पूजन

नेहा सिंह राठौड़ के समर्थन में सड़क पर उतरी समाजवादी छात्र सभा, न्यूज चैनलों के पोस्टर जलाकर जताया विरोध

error: Content is protected !!