सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


“विश्व पर्यावरण दिवस” पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।

जनपद में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस कप्तान सहित हेल्प प्वाइंट एनजीओ, पीके चैरिटेबल ट्रस्ट, नई उम्मीद, युवान फाउंडेशन, एनटीपीसी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, मदरसा फैज़ान ए गौसिया आदि ने भी वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के साथ मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, अपर उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज, प्रभागीय वनाधिकारी ए.के कश्यप सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला कलेक्ट्रेट में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया।
सामाजिक दायित्वों को पूरा करते हुए हेल्प प्वाइंट एनजीओ के फाउंडर सदस्य इसरार कुरैशी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया जिसमें डॉक्टर अतीक आलम, मोहम्मद क़ामिल, मोहम्मद मोहसिन आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ समाजसेवी व पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद यादव के आह्वन पर पीके ट्रस्ट के राजू सिंह, मोहम्मद कैफ, जावेद राईन, पवन पासवान, अरुण वर्मा आदि ने इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष सुधांशु वर्मा के साथ मिलकर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। पीके फाउंडेसन ट्रस्ट ने 10 हज़ार छायेदार पेड़ लगाने की मुहिम शुरू की गई है।
युवान फाउंडेशन व सक्षम संस्था द्वारा टाण्डा उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक व क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार तथा जिला पर्यावरण समिति के सदस्य प्रवीण गुप्ता के साथ मिलजर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। आम, छितवन, कटहल, अमरूद, बरगद, आम व पीपल का पेड़ लगाया गया।
नई उम्मीद वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन अधिवक्ता मोहम्मद मोइन द्वारा जहांगीरगंज थाना प्रबगन में थानाध्यक्ष शम्भूनाथ ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
सिझौली में संचालित दारुल उलूम मदरसा फैजाने हाशमी गौसिया मुस्लिम यतीमखाना के अध्यापकों ने वृक्षारोपण किया। अहमद हसन ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म में छायेदार वृक्षों को काटने को गुनाह बताते हुए नए वृक्ष को लगाना सदका बताया है।
बताते चलेंकि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के हर क्षेत्र में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी वृक्षारोपण करते एवं एक दूसरे को बधाइयां देते नजर आए और इसी तरह सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों के साथ आम जन भी इस बार पर्यावरण के प्रति काफी जागरूक नज़र आए। याद दिलाते चलेंकि गत दिनों कोरोना महामारी के दोसरे चक्र के दौरान ऑक्सीजन की भारी कमी से लोगों को गुजरना पड़ा था और लोगों की समझ में पर्यावरण में ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों की अहमियत का पता लग सका था।एनटीपीसी टांडा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया तथा विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया और मुख्य महाप्रबंधक के श्रीनिवास राव द्वारा पर्यावरणीय संरक्षण एवं इसकी प्रतिपूर्ति संबंधी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, गरिमा महिला मंडल एवं बाल भवन के पदाधिकारीगण सम्मिलित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में गरिमा महिला मंडल की सदस्याओं के साथ ही बाल भवन के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एनटीपीसी-टांडा द्वारा उप कमाण्डेंट प्रदीप मोर के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। श्री राव ने ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अपनी टाउनशिप की तरह आसपास के गाॅंवों को हरियालीयुक्त एवं प्रदूषणमुक्त बनाने का है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण से हम सभी को प्राणवायु ‘ऑक्सीजन’ के साथ उपयोगी फल मिल सकेंगे। उन्होंने ग्राम प्रधानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगामी दिनों में उन्हें प्रचुर मात्रा में पौधे उपलब्ध कराये जाएंगे।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now