सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट गोपाल सोनकर जलालपुर) नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई तथा समाजसेवी चिरंजीव लाल गुप्त का 103 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से बीमार चिरंजीव लाल गुप्ता का अयोध्या स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिरंजीव लाल न केवल नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई थे वरन विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने के लिए जाने जाते थे। नगर के अमर गांधी पुस्तकालय बालिका विद्यालय के प्रबंधक चिरंजीव लाल गुप्त के निधन से लोग स्तब्ध रह गए। चिरंजीव लाल गुप्त के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए राम प्रकाश यादव,व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ मन्नू,संदीप अग्रहरि, कृष्ण गोपाल कसौधन, सुरेश गुप्ता,अश्वनी कुमार समित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now