सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


रसड़ा(बलिया)। रसड़ा क्षेत्र के माधोपुर गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, समाजसेवी स्वर्गीय वीरबहादुर सिंह की चौथी पुण्यतिथि गुरुवार को उनके आवास पर बुजुर्ग सम्मान, कम्बल वितरण व भव्य सहभोज का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ स्व. श्री सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पत्नी पूर्व प्रधान विमली सिंह व वाराणसी सत्र न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण सिंह मुन्ना ने किया। तत्पश्चात बड़े बुजुर्गों का माल्यार्पण कर उन्हें कम्बल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बड़े बुजुर्गों के चरणों में स्वर्ग का वास होता है। बाबूजी के नाम से जाने जाने वाले पिता वीरबहादुर सिंह जी भी उसी पवित्र श्रृंखला के अटूट कड़ी है। जिनसे हमें आज भी सीख मिलती रहती है। सादगी के प्रतिमूर्ति स्व सिंह का जीवन सदा गांव गरीब एवं पीड़ित मानवता के लिए समर्पित रहा। उनके पुण्यतिथि पर ऐसा आयोजन कर हमें हर बुजुर्ग से पिता की तरह ही ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर सुरेश पांडेय, दरोगा सिंह, विजेंद्र राम, प्रकाश भारती, तेतरी देवी, विक्रमा सिंह, सफीक, मोहित आदि रहे। संचालन अरुण सिंह ने किया।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now