सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर: (रिपोर्ट: गोपाल सोनकर जलालपुर) प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड से प्रदेश के सियासी पारा अपने आप में चरम पर जिसको लेकर सभी पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे साथ ही साथ विपक्षी पार्टियों ने भाजपा के कानून व्यवस्था को लेकर करारा हमला बोला वहीं भाजपा ने सपा बसपा पर हमला बोलते अपना बचाव कर रही है तो विपक्षी पार्टियाँ भाजपा पर कटाक्ष करते हुए हमलावर है।
आइए जानते हैं उमेश पाल हत्याकांड को लेकर क्या कहते हैं स्थानीय नेता—-
समाजवादी पार्टी के युवा नेता विजय यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है लोगों को कानून व्यवस्था के नाम पर जबरदस्त शोषण किया जा रहा है| जबकि वास्तविक अपराधी को संरक्षण देकर सिर्फ विपक्ष पर दोष मढ़ रही है। जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा द्वारा उमेश पाल की हत्या को लेकर बार बार समाजवादी पार्टी को दोष दे रही है जिसका इस तरह की घटना से कोई लेना देना नहीं है। सरकार केवल अपनी नाकामी छिपाने के लिए उलजुलूल बयान दे रही है। जबकि उमेश पाल के हत्यारों का सम्बन्ध खुद भाजपा वालो से था।
कांग्रेस पार्टी के नेता सुनील सिंह ने कहा प्रदेश में जंगलराज फैला हुआ है| योगी सरकार हमेशा जीरो टारलेंस की बात करती है लेकिन होता उसके उलट ही है| प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है| यही सरकार की सच्चाई है|
भाजपा के युवा नेता देवेश मिश्र ने कहा प्रयागराज में हुई दुस्साहसिक घटना करने वाले को यह मालूम होना चाहिए की यह योगी जी की सरकार है इसका अंजाम लोगो के लिए नजीर पेश करेगा भविष्य में इस तरह का दुस्साहस करने की हिम्मत नहीं करेगा। प्रयागराज की घटना को अंजाम देने वालो को हमारी सरकार जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा देने का कार्य करेगी।
बसपा नेता राम नयन निर्दोष ने भाजपा सरकार को भ्रष्ट बताया और यह सरकार सिर्फ ढोल पीटती है काम कुछ नहीं करती वास्तविक अपराधी को संरक्षण देती है और निर्दोष को अपराधी बनाती है। इसका मुख्य कारण नौकरशाही और व्यरोक्रेसी है।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now