‘आपदा में अवसर की तलाश’ में जुटे सरकारी कर्मचारियों के कारण प्रभावित है राहत कार्य

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर (सूचना न्यूज़ कार्यालय) अकबरपुर नगर पालिक परिक्षेत्र में तमसा नदी का रौद्र रूप जारी है। उक्त प्रकोप की चपेट में आए लोगों को राहत पहुंचाने का दावा अकबरपुर नगर पालिका अवश्य कर रहा है लेको प्रभावितों को यथासंभव मदद नहीं मिल पा रही है। बाढ़ पीड़ितों की गोहार पर सामाजिक संस्था पंख ने स्टीमर नाव की मदद से लोगों को राहत पहुंचाने का काम शुरू किया। नगर पालिका व तहसील कर्मियों को आपदा में अवसर की तलाश करते देखा जा रहा है जिसके कारण सामाजिक संदथाओं से जुटे लोग आमजनों की मदद में लग गए हैं।
सांसद रितेश पाण्डेय ने भी रविवार को उक्त स्टीमर नाव पर बैठकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात किया तथा प्रभावित लोगों में खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। सामाजिक कार्यकर्ता बरकत अली भी कई दिनों से बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में जुटे हुए हैं।
अकबरपुर नगर पालिका व तहसील प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावितों को मात्र निर्देश ही दिया जा रहा है तथा भोजन के नाम पर चन्द लोगों को भोजन की पैकेट थमा कर फ़ोटो खींचने का सिलसिला भी चल रहा है। चर्चा है कि आपदा में अवसर की तलाश में नगर पालिका व तहसील के कर्मचारी जुट गए हैं।