सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ) चुनाव आयोग जहां नगर निकाय चुनाव कराने की तैयारिययों में जुटा हुआ है वहीं टाण्डा नगर पालिका परिषद में सपा का प्रत्याशी बनने के लिए सबसे लंबी कतार लगी हुई है। दो दर्जन से अधिक सपा नेताओं ने सपा का सिम्बल पाने के लिए जद्दोजेहद तेज़ कर दिया है। ऐसा माना जाता है कि टाण्डा नगर पालिका में सपा का सिम्बल जीत का परवाना होता है। प्रत्यशियों की दौड़ में कई पूर्व चेयरमैन सहित व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता व कई सभासद भी लगे हुए हैं।
टाण्डा नगर पालिका परिषद में चयनित सभासदों द्वारा पूर्व वर्ष में ही सभासद दल बनाया गया था। उक्त सभासद दल के लगभग डेढ़ दर्जन सभासदों ने अपनी मोहर व साइन के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से गोहार लगाते हुए सभासद शकील अहमद अंसारी को सपा का सिम्बल देने की मांग किया है। उक्त सभासदों ने पूर्व में ही पूर्व मंत्री व टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा को भी लिखित पत्र देकर शकील अहमद अंसारी को सपा सिम्बल देने की मांग किया है। टाण्डा विधायक तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिए गए पत्र में लगभग डेढ़ दर्जन सभासदों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
बहरहाल टाण्डा नगर पालिका में सपा सिम्बल के लिए टाण्डा टाण्डा विधायक से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक कि परिक्रमा जारी है और हर कोई अपने आप को प्रबल दावेदार बता रहा है लेकिन अभी तक किसी के नाम पर पक्की मुहर नहीं लग सकी है।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now