सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


बलिया (अखिलेश सैनी) रसड़ा नगर के गांधी पार्क में स्थित गांधी सरोवर में शुक्रवार की दोपहर में मछली मारते समय 21 वर्षीय युवक रवि साहनी पुत्र जितेंद्र साहनी निवासी मल्लाह टोली रसड़ा गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। रवि साहनी अपने दोस्तों संग गांधी सरोवर में मछली मार रहा था कि कि अचानक उसका पैर गहरे पानी में फिसल गया। उसके साथी जब तक कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक को पानी से निकालकर रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर पाकर अस्पताल पहुंचे स्वजनों में कोहराम मच गया उनके चित्कार से पूरा परिसर शोकमग्न हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now