सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के दिशा निर्देशानुसार मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम शकल यादव की अध्यक्षता व जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू के संचालन में स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 145 वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री टाण्डा नगर पालिका की वर्तमान चेयरपर्सन नसीम रेहाना एडवोकेट के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में कार्यक्रम को स्थगित करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिये 2 मिनट का मौन रखकर श्रधंजलि अर्पित किया गया और उनके निधन से समाजवादी पार्टी का बड़ा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई होना मुश्किल है
उपरोक्त कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राम मूर्ती वर्मा, पूर्व सांसद त्रिभवन दत्त, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व मंत्री गोपी नाथ वर्मा, पूर्व विधायक कुँवर अरुण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लौटन राम निषाद, राजित राम यादव, फिरोज सिद्दीकी, अभिषेक सिंह,जगन्नाथ कन्नौजिया, संगीता कन्नौजिया, भीम लाल कन्नौजिया, हरिकेश कन्नौजिया, जितेंद्र निषाद,सूरज कन्नौजिया, गुड्डू पाल, अहमद हुसैन, मनोज यादव, विजय यादव,रईश खां,लालमन गौड़,राजन नट, आदि वरिष्ठ नेता, विधानसभा, ब्लॉक कार्यकारिणी तथा सभी सम्बद्ध प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी तथा पार्टी के सभी शुभचिंतक उपस्थित रहे।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now