सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर (सूचना न्यूज़ कार्यालय) आगामी 13 सितंबर दिन सोमवार को संत गणिनाथ पूजनोत्सव, सामाजिक जनजागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ यात्रा के आगमन को लेकर अखिल भारती मध्य एशिया वैश्य युवा सभा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अकबरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता उर्फ गुड्डू, संगठन के युवा जिला अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, जिला महामंत्री पवन कुमार जिला कोषाध्यक्ष जनार्दन मद्धेशिया युवा नेता विनोद गुप्ता आज के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न बाजारों में लगातार बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा तय की जा रही है। बता दें कि अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य युवा महासभा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में बिहार प्रदेश के पलवाईया धाम से संत शिरोमणि गणिनाथ सामाजिक जन जागृत एवं राजनीतिक चेतना रथ निकाल कर एक सामाजिक एवं राजनीतिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य महासभा के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मध्देशिया, प्रदेश महामंत्री गिरीश मद्धेशिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया अभिषेक मद्धेशिया, नवल मद्धेशिया के नेतृत्व में संत गणिनाथ रथ यात्रा का प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भ्रमण किया जा रहा है। उसी क्रम में 13 सितंबर दिन सोमवार को यह रथयात्रा जनपद अंबेडकरनगर में अयोध्या जनपद का भ्रमण करने के बाद प्रवेश करेगी। जिसका पवित्र शिव बाबा की धर्म स्थली पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता उर्फ गुड्डू एवं संगठन के युवा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कई वाहनों के साथ सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में स्वागत किया जाएगा।इसके बाद रथ यात्रा अकबरपुर तहसील तिराहे, पटेल तिराहे, कुर्की बाजार, बरियावन बाजार, बसखारी, इंदईपुर, आरोपुर, रामनगर, न्योरी, शुकुल बाजार, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, कर्बला एवं जलालपुररात्रि विश्राम के बाद 14 सितंबर को रफीगंज अमडी होते हुए आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। रथ यात्रा का विभिन्न बाजारों में स्वागत के लिए भी स्थानीय लोगों को तैयार कर रूपरेखा इन बैठकों में तय की जा रही है।