सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


बलिया :रसड़ा क्रांतिकारी स्मारक समिति उप्र की बैठक रविवार को शाम समिति के कार्यालय रसड़ा के भगत सिंह तिराहे पर सम्पन्न हुई जिसमें समिति के पदाधिकारियों के शीघ्र गठन करने के साथ ही सदस्या अभियान तेज करने की रणनीति बनायी गई। बैठक में वक्ताआें ने वर्तमान राजनीतिक परिवेश में क्रांतिकारी विचारों के अनुरूप राजनीतिक सोच को आगे बढ़ाने के लिए महापुरूषों के जीवन दर्शन को जीवन में अपनाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही रसड़ा में विभिन्न कार्यक्रम करके समाज को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। वक्ताआें ने स्व. अंजनी कुमार पांडेय द्वारा संचालित किए गए सभी रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों को भी आगे बढ़ाने का सर्व सम्मत्ति से निर्णय निर्णय लिया। बैठक को सियाराम यादव, सुरेश राम, अशोक कुमार गुप्त, इंद्रदेव यादव, कृष्णानंद पांडेय, रामछपित, प्रदीप कुमार सिंह, आनंद श्याम पांडेय, दुर्गेश त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now