सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर (सूचना न्यूज़ कार्यालय) जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिपण्णी करने वाले के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता उर्फ नन्दी का पुतला जिला मुख्यालय के पटेल नगर तिराहा पर फूंका गया और तत्काल कार्यवाही की मांग की गई। दूसरी तरफ शनिवार को राजा भैया के पदाधिकारियों ने टाण्डा कोतवाली निरीक्षक को ज्ञापन देकर सोशल मीडिया पर राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिपण्णी करने वाले के खिलाफ 48 घंटे में कार्यवाही की मांग किया है।
बताते चलेंकि जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को टाण्डा कोतवाली निरीक्षक को ज्ञापन देते हुए बताया कि टाण्डा नगर क्षेत्र के निवासी रियाज़ अहमद ने उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैय्या के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिपण्णी किया है जिसके खिलाफ 48 घण्टा में सलहत कार्यवाही की जाए।
जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी द्वार रविवार को जिला मुख्यालय के पटेल तिराहा पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी का पुतला दहन किया गया था उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लड़ी कार्यवाही की मांग किया है। ज्ञात रहे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या को गुंडा बताते हुए अभद्र टिपण्णी किया था जिससे राजा भैया के समर्थकों में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया और रविवार को इसी कड़ी में राजा भैय्या की पार्टी के पदाधिकारियों व समर्थकों में कैबिनेट मंत्री का पुतला जल कर तत्काल कार्यवाही की मांग किया।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now