सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


बलिया (अखिलेश सैनी) रसड़ा क्षेत्र के नागपुर गांव के ग्राम प्रधान मुनेंद्र नाथ सिंह उर्फ हिटलर सिंह (52) की गुरूवार की रात लगभग 11 बजे हृदय गति रूक जाने से हुई मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। हिटलहर सिंह ग्राम प्रधान के साथ-साथ स्थानीय मथुरा पीजी कालेज में कर्मचारी भी थे। इसके पूर्व इसी गांव से उनकी माताश्री शांति देवी भी ग्राम प्रधान रहीं। लोकप्रिय ग्राम के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, ग्राम प्रधान शिवेंद्र बहादुर सिंह, बीजू सिंह सहित अन्य प्रबुद्ध जनों ने उनकी मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।