सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: पुलिस की वर्दी तो एक ही रंग की होगी है लेकिन उसके रूप कई होते हैं। सोमवार को दो अलग अलग स्थानों पर मित्र पुलिस का कार्य देख कर सराहना किए बिना नहीं रह सका।
पहला मामला जलालपुर का है जहाँ महाराष्ट्र बैंक शाखा जलालपुर की सीढिओं से एक काफी वृद्ध महिला नीचे उतरने का प्रयास कर रही थी परन्तु अधिक उम्र होने व साथ में कोई न होने के कारण परेशान थी जिनको मित्र पुलिस (पीआरवी कर्मियों) द्वारा देखा गया तो पीआरवी 1674 को रोककर वृद्ध महिला को सीढिओं उतारकर पूछा गया तो बताया कि मैं बैंक में किसी काम से आयी थी पैर में बहुत दर्द रहता है जिसके कारण सीढिओं से उतरने में काफी दिक्कत हो रही है। वृद्ध महिला की परेशानी को देखकर पीआरवी कर्मरियों द्वारा उन्हें उनके घर ग्राम जैनापुर थाना जलालपुर पहुचाया गया। वृद्ध महिला का नाम फूलमती पत्नी स्व0 रामदास है।
पीआरवी 1674 में नियुक्त कमाण्डर हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव, सब कमाण्डर महिला आरक्षी आरती, सब कमाण्डर महिला आरक्षी रश्मि कमल व होमगार्ड चालक संजय कुमार की सराहना हो रही है।
दूसरा मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। प्रसिद्व शिवबाबा धाम के पास एक वृद्ध महिला उम्र लगभग 80 वर्ष जो कि चलने में असमर्थ थी व बहुत ही कठिनाई से चल पा रहीं थीं। जिन्हें पीआरवी 2525 द्वारा देखा गया व उन्हे सहारा देकर ई-रिक्शा द्वारा उन्हें घर सकुशल घर पहुंचाया गया। वृद्ध महिला का नाम शान्ति देवी है। पीआरवी 2525 में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी राधिका देवी व होमगार्ड चालक शेर बहादुर वर्मा की खूब सराहना हो रही है।
महिला दिवस पर पुलिस का ये रूप देख पुलिस के प्रति इज्जत बढ़ जाती है। उक्त कार्यों की क्षेत्र में भूरी भूरी सराहना हो रही है।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now