WhatsApp Icon

आगामी त्यौहारों को लेकर धर्मगुरुओं के साथ सम्पन्न हुई पीस कमेटी बैठक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगमी यौहारों के दौरान थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को जहाँगीरगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक नवागत प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

उक्त बैठक में महाशिवरात्रि , रमजान , होली पर्व को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सभी धर्मो के धर्मगुरुओं को आपसी सौहार्द और भाईचारा तथा शांति व्यवस्था बनाएं रखने के साथ शासन प्रशासन के दिशा निर्देश में पर्व मनाए जाने की अपील भी की गई। वहीं पर बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी पर्वो के दौरान यदि किसी के द्वारा अराजकता फैलाने की कोशिश की गई तो उसे बक्सा नहीं जायेगा ।और वही अराजकता फ़ैलाने वाले के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही भी की जाएगी। और वहीं पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों के साथ साथ अन्य लोगों ने भी आगामी पर्वो को लेकर जानकारी को साझा किया। इस दौरान नवागत प्रभारी निरीक्षक ने एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया । इस दौरान एसआई भवानी प्रसाद मिश्रा, ईदगाह इमाम कारी अल्ताफ हुसैन बरकाती,मस्जिद इमाम हाफिज शमशाद अहमद,हाफिज़ वसीम, हाजी बशीर अहमद खान,भुजहिया माता मंदिर के महंत जी के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता युवा समाजसेवी रेहान बरकाती, सभासद हबीबुर्रहमान समेत क्षेत्र के सम्मानितगण पीस कमेटी की बैठक में मौजूद रहें।

अन्य खबर

भाजपा संगठन का गजब कारनामा! 21 माह पहले स्वर्ग सिधार चुके फायरब्रांड नेता को कागजों में कर दिया जिंदा, फिर सौंप दिया पद!

हर्ष फायरिंग पर जलालपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत कारतूस और लाइसेंस जब्त

बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से पहुंचे डीजल चोर! तेल भरवाया और बिना पैसे दिए रफूचक्कर, आधी रात पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी

error: Content is protected !!