अम्बेडकरनगर: मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता के नेतृत्व में समारोह पूर्वक अध्यक्ष कैम्प कार्यालय किछौछा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष त्रांबक तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक संजू देवी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी सिंह, रूद्र प्रसाद उपाध्याय, वीरेंद्र वर्मा, चन्द्रभान गुप्ता आदि कई लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करते हुए माल्यार्पण कर की गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथियों समेत कई भाजपा नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी देते हुए संबोधित किया। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री शहरी आवास की चाबी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पांच लाख तक नि:शुल्क चिकित्सा आयुष्मान कार्ड, महिलाओं की गोद भराई ,बच्चों का अनुप्रसन, उज्जवला गैस का वितरण, विधवा विकलांग, पेंशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, उचित पोषण,खाद्य सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापुर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओ सहित आदि कई विभिन्न लोक कल्याणकारी सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद हजारों लोगों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगो को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों के द्वारा काउंटर भी लगाए। मेरी कहानी मेरी जुबानी के साथ नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नाटक चित्रण के माध्यम से कई सामाजिक संदेश भी दिए। समारोह का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी बीना कुमारी, लिपिक अभिषेक यादव, कार्यलय सहायक राकेश,रोशन लाल निषाद, अभिषेक गुप्ता,राम प्रकाश कन्नौजिया, सीता राम, हरिओम गुप्ता, पवन सहित नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के विभिन्न वार्डों के सभासद एवं हजारों की संख्या में पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता के द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का अंग वस्त्र, माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए चेयरमैन ने सभी लोगों को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
“इन्हें मिला प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ”
कोकिला देवी, मनोज कुमार, प्रदीप शर्मा, हेमा, सुरेश आदि लोगों को भारत विकसित संकल्प यात्रा किछौछा में हुए समारोह में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिला।
“इन्हें मिला प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ”
कोकिला देवी, मनोज कुमार, प्रदीप शर्मा, हेमा, सुरेश आदि लोगों को भारत विकसित संकल्प यात्रा किछौछा में हुए समारोह में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिला।





