सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: शासन द्वारा नगर पालिका व नगर पंचायत के सीमा विस्तार की सूची जारी होने के बाद स्पष्ट हो गया कि इस बार जनपद की अतिमहत्वपूर्ण नगर पालिका परिषद टाण्डा व नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज का सीमा विस्तार फिलहाल नहीं होना है।
आपको बताते चलेंकि नवीन नगर निगम, पालिका व पंचायतों तथा पुराने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के सीमा विस्तार पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दिया। प्रदेश सरकार ने जनपद में जहां दो नई नगर पंचायतों का तोहफा दिया है वहीं प्रस्तावित नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज व नगर पालिका टाण्डा के सीमा विस्तार की प्रक्रिया प्रगति पर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इल्तिफ़ातगंज नगर पंचायत की सीमा विस्तार के लिए प्रस्ताव बना कर भेज गया था। नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज के अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार पासी ने बताया कि नगर पंचायत में चार ग्राम पंचायतों को सम्मिलत करने के प्रस्ताव पर आपत्तियां मांगी गई है और सम्भवता शीघ्र सीमा विस्तार हो जाएगा।
नगर पालिका टाण्डा के अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टाण्डा विधायक संजुदेवी द्वारा दिये गए प्रस्ताव के अनुसार 32 गाँव को शामिल करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा जा रहा है जिसका शीघ्र नोटिफिकेशन जारी होगा। टाण्डा व इल्तिफ़ातगंज नगरीय क्षेत्र के सीमा विस्तार का भाजपा के जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा द्वारा भी शासन प्रस्ताव भेजा गया है। इल्तिफ़ातगंज नगर पंचायत द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को संसोधन करने की भी मांग उठने लगी है।
आपको याद दिलाते चलेंकि नगर पालिका अकबरपुर व नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा का सीमा विस्तार किया जा चुका है। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में सीमा विस्तार के बाद बजट में कई जा रही कटौती से नगर पंचायत की अध्यक्ष शबाना खातून काफी आक्रोशित हैं। श्रीमती शबाना ने कहा कि सिर्फ सीमा विस्तार से विकास नहीं होता है बल्कि विस्तार के लिए विशेष धन आवंटित करने की आवश्यकता है लेकिन मौजूदा सरकार सिर्फ सीमा विस्तार कर क्षेत्र का विकास भूल चुकी है जिसका खामियाजा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की जनता भुगतने पर मजबूर है।