सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर जनपद की अतिमहत्वपूर्ण नगर पालिका परिषद विगत कई माह से प्रशासनिक प्रभारी अध्यक्ष व ईओ के माध्यम से संचालित हो रही थी लेकिन मंगलवार को नगर पालिका परिषद के नवागत अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर रामपूजन श्रीवास्तव पदभार ग्रहण कर लेंगे। उक्त जानकारी नगर पालिका के विश्वस्त सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है।

बताते चलेंकि नगर पालिका अध्यक्ष नसीम रेहाना अंसारी का 23 फरवरी को इन्तेकाल हो गया था जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद को ज़िम्मेदारी स्थानीय प्रशासन के रूप में उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक संभाल रहे थे लेकिन मार्च के प्रथम सप्ताह में तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार सिंह का तबादला शासन स्तर से बदायू होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज वर्मा व अधिशाषी अधिकारी की ज़िम्मेदारी टाण्डा एसडीएम अभिषेक पाठक के कंधों पर आ गई थी।

15 जुलाई को शासन स्तर पर हुए तबादले में उन्नाव नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर रामपूजन श्रीवास्तव को टाण्डा नगर पालिका परिषद का अधिशाषी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अमुसार नवागत ईओ श्री श्रीवास्तव मंगलवार को पदभार ग्रहण करेंगे। दूसरी तरफ टाण्डा नगर पालिका परिषद की अवर अभियंता (जे.ई) कुमारी नीतू को दो दिन पूर्व रिलीव कर दिया गया है। नवागत ईओ के पदभार ग्रहण करने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद का दायित्व एक बार फिर उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक के कंधों पर होगा।