सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


बलिया (रिपोर्ट अखिलेश सैनी) पुत्र के मंगल व दीर्घजीवन की कामना के साथ महिलाओं ने बुधवार को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। महिलाओं ने निर्जला व्रत रहकर पुत्र की लंबी आयु व कल्याण की कामना की। उमस भरी गर्मी से व्रती महिलाएं पूरी तरह से बेहाल हो गई थी। शाम होते ही रसड़ा श्रीनाथ सरोवर की तरफ स्नान करने के लिए निकल पड़ीं। महिलाओं की भीड़ लगी रही। स्नान के बाद मंदिरों में कथा का श्रवण किया।श्री नाथ बाबा सरोवर के घाट पर ही महिलाओं ने पूजन कथा सुनी। पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा।
मौसम प्रतिकूल होने से व्रतियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर उम्र की महिलाओं ने अपने बच्चों की कुशलता के लिए निर्जला व्रत रखा। घर पहुंचकर जिउतिया अपने बच्चों के गले में डाल मंगलकामना की। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now