सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही के कारण अन्नदाताओं की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
मामला जहांगीरगंज के निकट का है, जहां नहर की पटरी कटने जे कारण नहर का पानी सैकड़ों बीघा फसल में फैल गया। किसानों की शिकायत पर जब कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा तो किसान स्वयं नहर की कटान बन्द करने में जुट गए। किसानों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हए सम्बन्धित कमर्चारी पर कार्यवाही करने की मांग किया है।
नहर की कटान से सैकड़ों बीघा जलमग्न हो गई जिससे फसलें बर्बाद होने की पूरी आशंका व्यक्त को जा रही है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी अगर समय से नहर का निरीक्षण करते तो उक्त कटान को रोका जा सकता था और अन्नदाताओं को बड़े नुकसान से बचाया भी जा सकता था। नहर कटान से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now