सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर) जनपद में माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। शारदीय नवरात्र पर सजे माता रानी अपने दरबार में श्रद्धालुओं को विभिन्न रूपों में दर्शन दे रही है।
सरयू तट किनारे स्थित प्राचीन टाण्डा नगर के मोहल्लाह कस्बा छोटी बाजार में श्री बाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है जहाँ माता रानी के साथ भगवान गणेश, महारानी लक्ष्मी देवी व परम पिता परमेश्वर भगवान भोले शंकर का भी दर्शन किया जा रहा है। भक्तगणों के लिए प्रवेश व निकास द्वारा अलग अलग बनाया गया है। नवरात्र की महाअष्टमी पर श्रद्धालु घरों से निकल पड़े हैं। बताते चलेंकि टाण्डा में आगामी 16 अक्टूबर को माता रानी को बिदाई दी जाएगी। नगर क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति अपनी ज़िम्मेदारी निभा रही है। श्रद्धालुओं को देखते हुए अतरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।

 घर बैठे माता रानी के दर्शन के लिए इसे टच करें–